आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार 

 

– मु0अ0सं0 132/2026 धारा 109(1)/352 बी0एन0एस0 व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी (कैसरगंज) श्री डी0के0 श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी (हुजूरपुर) श्री समशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।

 

विवरण- दिनांक 19.04.26 को आवेदक श्री शिवम पुत्र नान बच्चा निवासी पासीनपुरवा भाठीकुण्डा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच द्वारा स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना प्राप्त हुआ कि विपक्षी द्वारा गाली गुप्ता देना व आवेदक के भाई अजय पुत्र नान बच्चा द्वारा मना करने पर हिमांशु पुत्र दीन दयाल द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी मुकदमा के भाई अजय को चाकू मार देने के सम्बन्ध में लिखित सूचना दिये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 109(1)/352 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना के क्रम में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया अनुरूप माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा।

 

o गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. हिमांशु पुत्र दीनदयाल निवासी पासिनपुरवा दा0 भाटीकुण्डा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच

 

o अनावरित अभियोग का विवरण-

1. मु0अ0सं0 132/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम थाना हुजूरपुर बहराइच

 

o गिरफ्तारी का स्थान व समय-

गिरफ्तारी स्थान- सिरौला चौराहा

दिनांक- 19.05.2026 समय- 04.37 बजे

 

o गिरफ्तारी टीम-

1. वरि0उ0नि0 श्री राजीव मिश्रा

2. उ0नि0 श्री वीर बहादुर यादव

3. हे0का0 शैलेन्द्र यादव

4. का0 कुलदीप यादव

5. का0 संजीत यादव

6. रि0का0 लकी