दुकान में दरोगा पर युवक की पिटाई का आरोप: प्रतापगढ़ में सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस मामले की जांच में जुटी

दुकान में दरोगा पर युवक की पिटाई का आरोप: प्रतापगढ़ में सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के ककराह बाजार में पुलिस की कार्रवाई पर विवाद खड़ा हो गया है। एक दरोगा पर दुकान में घुसकर एक युवक की पिटाई करने का आरोप लगा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस जानलेवा हमला और मारपीट के एक मामले में फरार आरोपी मस्सन की तलाश कर रही थी। इसी सिलसिले में पुलिस उसकी जानकारी जुटाने के लिए उसके भाई रुस्तम की दुकान पर पहुंची थी। पुलिस ने रुस्तम से आरोपी के बारे में पूछताछ शुरू की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों तथा दुकान पर मौजूद लोगों के बीच हाथापाई हो गई।

पूरे मामले की जांच जारी आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने युवक रुस्तम के साथ मारपीट की और उसे पकड़कर चौकी ले गए। हालांकि, देर रात पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया। इस मामले पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।