27 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये कर्मचारी आन्दोलन के पुरोधा बी. एन. सिंह

27 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये कर्मचारी आन्दोलन के पुरोधा बी. एन. सिंह

संघर्षो को किया नमन्, प्रेरणा लेकर आन्दोलन तेज करने पर जोर

बस्ती 18 मई। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य, पूर्व एम.एल.सी. बी. एन. सिंह को उनके 27 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित संगोष्ठी में बी. एन. सिंह के योगदान पर विमर्श किया गया।

अध्यक्षता करते हुये परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने वीएन सिंह के योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे कर्मचारियों के पुरोधा थे, यदि आज वे जीवित होते तो कर्मचारी पुरानी पेंशन हासिल कर चुके होते। वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों को बीएन सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिये कि उन्होने घोर संकटों का सामना करते हुये भी सरकारों को मांगो को मनवाने के लिये बाध्य कर दिया। कर्मचारियों को उन्होने नकदीकरण, बोनस, केन्द्र के समान अनेक भत्तों, मृतक आश्रित नियुक्ति आदि की सुविधा दिलायी। कर्मचारी उनके संघर्षो से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों को लेकर संघर्षरत रहे। कहा कि आज कर्मचारी अनगिनत चुनौतियांें का सामना कर रहे हैं, उनके अधिकार एक-एक कर छीने जा रहे हैं। अभी न चेते तो आने वाला समय कर्मचारियों के लिये और चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसे में हमें अपनी एकजुटता बनाये रखकर मांगों के समर्थन में आन्दोलन तेज करना होगा, यही कर्मचारियों के बड़े नेता बी.एन. सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि सरकारें एक-एक कर पूर्व से मिलने वाली अनेक सुविधाओं को समाप्त कर रही है। मांगों को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में आन्दोलन की धार तेज करना होगा।

कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, सिंचाई संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डल मंत्री ई. राजेश श्रीवास्तव, ग्राम्य विकास मिनीस्ट्रीरियल मंत्री सुजीत कुमार, पेंशनर्स कल्याण संस्था के अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी, मंत्री बद्री प्रसाद चौधरी, कृषि मिनीस्ट्रयल कर्मचारी संघ के मंत्री अमन प्रताप सिंह, विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री ओम प्रकाश आदि ने वी. एन. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि यदि आज वे जीवित होते तो पुरानी पेंशन के साथ ही उत्पीड़न के अनेक मामलो का समाधान हो गया होता। वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उनके पद चिन्हों का अनुसरण करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वी.एन. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से मो. कलीम, अखिलेश शरण पाण्डेय, गोवर्धन उपाध्याय, आलोक चौधरी, उमेश वर्मा, गौरीशंकर, राजेश कुमार, जोखन राम, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, संतराम, राम सागर, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, प्रेमचन्द्र, मनोज कुमार, राधेश्याम, कौशल कुमार चौधरी के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया।