मुख्य राजस्व अधिकारी ने बढ़ाया स्काउट गाइड का हौसला
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था के तत्वावधान में स्काउट भवन सभागार में चल रहे तृतीय सोपान के प्रतिभागियों, पदाधिकारियों और प्रशिक्षक मण्डल को मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने जनगणना जागरूकता शपथ दिलाई, कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक जिला प्रशासन दृढ़ संकल्प के साथ शतप्रतिशत, त्रुटि रहित स्व गणना और जनगणना कराने के लिए प्रतिबद्ध है आप लोग भी इसमें सपरिवार अपना योगदान दें, उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के तत्वाधान में स्काउट भवन गांधीनगर बस्ती के परिसर में तृतीय सोपान जांच शिविर गतिमान है, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि सक्सेरिया इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य हरीराम वंसल, बेगम खैर गर्ल इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून, जीजीआईसी के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ अपर्णा भारद्वाज, श्रीकृष्ण पाण्डेय गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ सुरभि सिंह, विवेकानंद इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा, नेशनल इण्टर कालेज के प्रतिभागी विनोद प्रकाश वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सर के प्रतिभागी प्रधानाचार्य याकूब मोहम्मद के निर्देश पर जाँच शिविर में प्रतिभाग कर रहें हैं, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मंडल सुषमा यादव के देख रेख में चल रहे शिविर में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार वर्मा, स्काउट मास्टर प्रशिक्षक अमरचंद वर्मा, स्काउट मास्टर प्रशिक्षक बहरैची प्रसाद, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, ट्रेंनिग कॉन्सलर स्काउट अनूप कुमार सिंह, दीपक, प्रमोद, मंगलेश आदि की सहभागिता रही।