अयोध्या साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: गलती से दूसरे के खाते में भेजे गए 70 हजार रुपये कराए वापस

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक व्यक्ति के बैंक खाते से गलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर हुए 70,000 रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अयोध्या के कुशल मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता और त्वरित कार्रवाई अभियान के तहत यह सफलता मिली है। क्या था मामला जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम पोर्टल (NCRP) पर शिकायत संख्या Ack. No. 33105260106331 दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने शिकायत की थी कि उससे मानवीय त्रुटि के कारण 70,000 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में स्थानांतरित हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर क्राइम की टीम ने तत्काल तकनीकी कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई
साइबर सेल ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया और ट्रांजैक्शन को ट्रैक करते हुए धनराशि को फ्रीज कराया। पुलिस के निरंतर प्रयासों के चलते शुक्रवार, 15 मई 2026 को पीड़ित की पूरी धनराशि (70,000 रुपये) उसके मूल खाते में वापस करा दी गई। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने अयोध्या पुलिस का आभार व्यक्त किया है। साइबर अपराध की स्थिति में घबराएं नहीं, तत्काल ‘1930’ पर कॉल करें या ‘www.cybercrime.gov.in’ पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। त्वरित सूचना से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। सराहनीय कार्य करने वाली टीम इस रिकवरी में मुख्य भूमिका निभाने वाली टीम के सदस्य निम्नलिखित हैं। मो0 अरशद (प्रभारी निरीक्षक, थाना साइबर क्राइम, अयोध्या) का0 अतुल कुमार यादव (थाना साइबर क्राइम, अयोध्या)का0 पंकज कुमार (थाना साइबर क्राइम, अयोध्या)