बैडमिंटन कोर्ट के सौन्दर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया लोकार्पण 

बैडमिंटन कोर्ट के सौन्दर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया लोकार्पण

इन्दिरा स्टेडियम की व्यवस्थाओं तथा खेल गतिविधियों का लिया जायज़ा

फुटबाल कैम्प के नियमित खिलाड़ियों को वितरित किया किट

चित्र संख्या 00 से 00 तक तथा फोटो कैपशन

बहराइच 15 मई। इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम बहराइच के बहुउद्देशीय हाल में स्थित बैडमिंटन कोर्ट एवं छत के सौन्दर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल की उपस्थिति में सब जूनियर बालिका खिलाड़ी के हाथों फीता कटवाकर लोकार्पण किया गया। डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एसोसिएशन बहराइच के आग्रह पर जिलाधिकारी के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र अन्तर्गत विकास शुल्क से कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लि. निर्माण खण्ड-4, देवीपाटन मण्डल द्वारा बैडमिंटन कोर्ट के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर इन्दिरा स्टेडियम में मौजूद डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, सचिव मनोज गुप्ता, संरक्षक अशोक मातनहेलिया, वरिष्ठ पदाधिकारी बिपिन चन्द्र अग्रवाल, भागवत शुक्ला, बैडमिंटन संघ के सचिव राकेश सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी राना अनिल सिंह, अनुतोष कमल, अमरेंद्र, लोकेश तोलानी ने डीएम का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि कोर्ट का सौन्दर्यीकरण हो जाने से जिले के खिलाड़ियों विशेषकर युवा खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा इन्दिरा स्टेडियम में खेला इण्डिया के तहत संचालित फुटबाल कैम्प में नियमित आने वाले खिलाड़ियों को किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्रीड़ाधिकारी आनन्द श्रीवास्तव द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञाापित किया गया।

लोकार्पण के पश्चात डीएम श्री त्रिपाठी ने इन्दिरा स्टेडियम का भ्रमण कर संचालित किये जा शिविरों तथा खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए अन्य अवस्थापनाओं को दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी, उप क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक, जीवन रक्षक रोहित सिंह, फुटबाल प्रशिक्षक खेलो इण्डिया सेन्टर विनोद कुमार मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः