एसटीए का होता है जाँच शिविर में विशेष महत्व

एसटीए का होता है जाँच शिविर में विशेष महत्व

 

बस्ती। स्पेयर टाइम एक्टिविटी (एसटीए) का होता है जाँच शिविर में विशेष महत्व, इस प्रक्रिया के माध्यम से हम प्रतिभागियों के सीखने के स्तर को जान पाते हैं, शिविर के तीसरे दिन ध्वज शिष्टाचार, स्ट्रेचर निर्माण, कंपास, प्राथमिक सहायता, जकड़न, रोप, अनुमान लगाना, तृतीय सोपान की गाँठें आदि के बारे में जानकारी दी गई, उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के तत्वाधान में स्काउट भवन गांधीनगर बस्ती के परिसर में तृतीय सोपान जांच शिविर गतिमान है, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कल प्रतिभागियों द्वारा टेन्ट पिचिंग का प्रयोगात्मक कार्य किया जायेगा, सक्सेरिया इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य हरीराम वंसल, बेगम खैर गर्ल इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून, जीजीआईसी के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ अपर्णा भारद्वाज, श्रीकृष्ण पाण्डेय गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ सुरभि सिंह, विवेकानंद इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इण्टर कालेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा, नेशनल इण्टर कालेज के प्रतिभागी विनोद प्रकाश वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सर के प्रतिभागी प्रधानाचार्य याकूब मोहम्मद के निर्देश पर जाँच शिविर में प्रतिभाग कर रहें हैं, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मंडल सुषमा यादव के नेतृत्व में चल रहे शिविर में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर (एलओसी गाइड) सत्या पांडेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर (एलओसी स्काउट) अजय कुमार वर्मा, स्काउट मास्टर प्रशिक्षक अमरचंद वर्मा, स्काउट मास्टर प्रशिक्षक बहरैची प्रसाद, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, ट्रेंनिग कॉन्सलर स्काउट अनूप कुमार सिंह, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट दीपक कुमार, मंगलेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि की सहभागिता रही।