जुलाई अगस्त एवं सितम्बर माह के चतुर्थ शनिवार को खुले रहेंगे न्यायालय
बहराइच 13 मई। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी 2026 तथा न्यायिक अधिकारियों की खेल प्रतियोगिता के अवसर पर 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को घोषित किये गये अवकाश के एवज में माह जुलाई 2026 के चतुर्थ शनिवार 25 जुलाई 2026, माह अगस्त के चतुर्थ शनिवार 22 अगस्त 2026 तथा माह सितम्बर के चतुर्थ शनिवार 26 सितम्बर 2026 को सिविल एवं क्रिमिनल कोर्ट बहराइच, ग्राम न्यायालय नानपारा व महसी न्यायिक कार्य हेतु खुले रहेंगे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः