थाना कैसरगंज अंतर्गत मंझारा तौकली में घटित घटना के

थाना कैसरगंज अंतर्गत मंझारा तौकली में घटित घटना के संबंध मेंः-

 

आज दिनांक 13.05.2026 को थानाध्यक्ष कैसरगंज को ग्राम दयालपुरवा दाखिला मंझारा तौकली में करीब 08 वर्षीय एक बालक की निर्मम हत्या की सूचना प्राप्त हुई जिसपर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । मौके पर थानाध्यक्ष कैसरगंज श्री राजेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री डी.के. श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह उपस्थित रहे । जनपदीय फारेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी । स्थानीय पुलिस द्वारा मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । मृतक के परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कैसरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नामजद 01 अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की 02 टीमें गठित की गयी हैं । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की बाइट…