रोटेरियन एवम् जनपद में व्यापार जगत में विशेष स्थान रखने वाले श्री अनिल सिंघल के लाल आकाश ने भारत में (यू पी एस सी आई एफ एस) परीक्षा में रैंक 11प्राप्त किया प्रदेश में प्रथम मिला स्थान।
बहराइच श्री अनिल सिंघल एवं श्रीमती शीला सिंघल के सुपुत्र आकाश सिंघल को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC IFS) परीक्षा 2025-26 में अखिल भारतीय रैंक (AIR-11)* प्राप्त कर किया प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम ऊंचा किया जनपद वासियों ने दी हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
अपने *चौथे प्रयास* में यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर आकाश ने यह सिद्ध कर दिया कि अथक परिश्रम, धैर्य, दृढ़ संकल्प, सतत प्रयासशीलता और स्वयं पर अटूट विश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। वर्षों की कठिन मेहनत, संघर्ष और समर्पण का आज सुनहरा परिणाम पूरे परिवार, जनपद एवं समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।
रोटरी क्लब ने इस सफलता पर आकाश जी के आवास पहुंच कर जोरदार स्वागत किया और सभी रोटेरियन ने कहा आपकी यह उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान दें।
इस सफलता पर 35 वर्ष पूर्व बड़ी रोचक तथ्य हैं जो कि मित्रो के बीच हंसी मज़ाक से शुरुवात हुई थी, मित्र मण्डली अनिल जी के आवास पर बैठी थी दादी ने आवाज दी अनिल पानी पी सी बस फिर क्या था सभी मित्रों ने विनोद कर अनिल पी सी एस नाम ही रख दिया, समय का पहिया घूमता गया श्री अनिल जी व्यापार जगत में ऊंचाइयों को छूते गए सामाजिकता में भी सक्रिय रहे रोटरी क्लब के महत्वपूर्ण जिम्मेदारीओ को भी निभाया, मित्रो द्वारा मज़ाक में कहे गए शब्दों को चरितार्थ किया उनके सुपुत्र आकाश जी ने डेढ़ लाख छात्रों के बीच 11रैंक लाए।