लिटिल फ्लावर्स स्कूल में सुरेन्द्र नगर कटरा बस्ती में मातृ-दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की माताओं को किया गया सम्मानित

लिटिल फ्लावर्स स्कूल में सुरेन्द्र नगर कटरा बस्ती में मातृ-दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की माताओं को किया गया सम्मानित

 

बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल सुरेंद्र नगर कटरा-बस्ती में मातृ-दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्मों के बीच छात्र-छात्राओं की माताओं को उपहार देकर सम्मानित । उपहार पाकर सभी माताओं के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।

कार्यक्रम का “शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी विद्‌यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अपर्णा सिंह एवं अतिथि के रूप में उपस्थित माताओं ने दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की पावन प्रतिमा एवं विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीया श्रीमती मधुरानी सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन एवं अर्चन करके किया।

तत्पश्चात् विद्‌यालय के प्रतिभावान एवं होनहार छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न आकर्षक तथा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे देख उपस्थित सभी लोग आहिलादित हुए।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा दशवी की छात्रा शताक्षी ने अपने सहयोगियों के साथ ‘माँ की ममता’ शीर्षक पर आधारित मनमोहक नटक प्रस्तुत किया। जिसमे बच्चो ने यह सिद्ध कर दिया किया, कि माँ, ममता, त्याग, तपस्या, सौहार्द की प्रतिमूर्ति है। जिनका सम्मान हमे सदैव करना चाहिए।

विद्यालय परिवार के द्वारा उपस्थित माताओं के लिए अपना बच्चा पहचानों नामक खेल का आयोजन किया गया, जिसमें अपारदर्शी पर्दे के पीछे से माताओं को हाथों के द्वारा अपने बच्चे को पहचानना था, उक्त खेल में माताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमे माताओं का ममत्व स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा आठवी की छात्रा नविहा ने अपने सहयोगियो के साथ ‘तेरी उँगली पकड़‌कर चला’ नामक गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। काव्या ने अपने सहयोगियों साथ ‘माँ की ममता’ नामक गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी ने मंत्र मुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान वि‌द्यालय के प्रबंधक महोदय ने अपने प्रेरक व सारगर्भित संबोधन के द्वारा मातृ-दिवस पर प्रकाश डालते हुए, माँ की ममता एवं महत्त्व पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होने बच्चों को संदेश दिया कि माता और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़‌कर है। हमें सदेव इनका सम्मान करना चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी माताओं ने विद्यालय के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ‌द्वारा ही बच्चों में संस्कार डाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि वि‌द्यालय में शिक्षा और संस्कार के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। आज विद्‌यालय परिवार ने, माताओं को जो सम्मानित किया है उसके लिए हम वि‌द्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट करते है। अंत में माताओं पर पुष्पों की वर्षा की गई तथा छात्र-छात्राओं द्वारा कई रचनात्मक कार्य कराये गए।

 

कार्यक्रम का समापन विद्‌यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह के आभार ज्ञापन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माता के लिए कोई एक दिन नहीं होता बल्कि हर दिन माता से होता है, अंत में उन्होंने कहा कि प्रतिमा में भगवान हो या न हो किंतु प्रति-माँ भगवान जरूर होती है इसलिए हमें माता-पिता सदैव सेवा करनी चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या तिवारी, अर्पिता सिंह, अंशु, पूजा जायसवाल, तन्मय पाण्डेय, मधु सिंह, साक्षी पाण्डेय आदि ने अपना अपूर्व योगदान दिया। इस अवसर पर राजमणि वर्मा, वैभव पाण्डेय आनंद आर्या, प्रीति अस्थाना आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहें।