न्यायमूर्ति राम मनोहर मिश्र ने स्थाई लोक अदालत एंव लीगल डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के बारे में दिया जानकारी
बस्ती सेशन डिवीजन के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री राम मनोहर मिश्र ने स्थाई लोक अदालत एंव लीगल डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निरीक्षण किया। माननीय न्यायमूर्ति का स्वागत स्थाई लोक अदालत में चेयरमैन श्री आर0के0शुक्ला एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री देवेन्द्र कुमार प्रथम, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल श्री कौशल किशोर श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ श्री शैलजा कुमार पाण्डेय, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल श्री नीतिश कुमार श्रीवास्तव एंव सुश्री दीप्ति पाण्डेय ने किया। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री शमसुल हक की उपस्थिति में उन्होने शीघ्र सुलभ व सस्ता न्याय वादकारियों को दिलाने पर बल दिया, उन्होने कहा कि वादकारियोें को शीघ्र सुलभ न्याय मिले यही न्यायपालिका का उद्देश्य हैं।