राष्ट्रीय लोक अदालत में उपभोक्ता मामलों के निस्तारण को मिली गति, 12.64 करोड़ रुपये से अधिक का समाधान

लखनऊ  राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग उत्तर प्रदेश तथा प्रदेश के सभी जिला उपभोक्ता आयोगों में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं से जुड़े मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई।राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य उपभोक्ता आयोग में कुल 27 मामले सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से 16 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 1 करोड़ 43 लाख 4 हजार 702 रुपये की धनराशि का समाधान कराया गया।हीं, प्रदेश के समस्त जिला उपभोक्ता आयोगों में कुल 803 मामले सूचीबद्ध हुए, जिनमें से 410 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 12 करोड़ 64 लाख 9 हजार 209 रुपये से अधिक की धनराशि का समाधान कराया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला उपभोक्ता आयोग बस्ती ने सर्वाधिक 39 मामलों का निस्तारण कर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, जिला उपभोक्ता आयोग गौतम बुद्ध नगर ने सर्वाधिक 2 करोड़ 92 लाख 96 हजार 712 रुपये की धनराशि का समाधान कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक सरल और सुलभ बन सके।