03 दिवसीय पेट्टी आफेन्स विशेष लोक अदालत के अंतर्गत निस्तारित हुये 189 वाद।

03 दिवसीय पेट्टी आफेन्स विशेष लोक अदालत के अंतर्गत निस्तारित हुये 189 वाद।

 

अम्बेडकरनगर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 06.05.2026 से दिनांक 08.05.2026 तक पेट्टी आफेन्स की विशेष लोक अदालत के अंतर्गत जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के न्यायालयों द्वारा 295 वाद नियत करते हुये कुल 189 वाद निस्तारित किये गये है।

 

विशेष लोक अदालत के अंतर्गत सबसे अधिकतम 68 वाद श्रीमती सुधा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती नीलम वर्मा अपर सिविल जज, (सी०डि०) / ए०सी० जे०एम० द्वारा 04 वाद, डा० धर्मेन्द्र कुमार यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 20 वाद, यादवेन्द्र सिंह, सिविल जज (सी०डि०) त्वरित / ए०सी० जे०एम० द्वारा 05 वाद, श्रीमती अंजिता सिंह चौहान, सिविल जज (जू०डि०) / जे०एम० द्वारा 06 वाद, हिमांशु वर्मा, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, भीटी द्वारा 14 वाद, आनन्द गुप्ता, सिविल जज जू०डि०/ जे०एम० टाण्डा द्वारा 02 वाद, श्री रूपांशू आर्या, सिविल जज, (जू०डि०) त्वरित द्वारा 50 वाद, सुश्री जान्हवी वर्मा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय आलापुर द्वारा 15 वाद एवं सुश्री आश्री शाह, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, जलालपुर द्वारा 05 वाद निस्तारित किये गये।

 

यह जानकारी श्रीमती शिखा यादव, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा प्रदान की गई तथा बताया कि कल दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर, पारिवारिक न्यायालय, समस्त तहसील, उपभोक्ता फोरम एवं जनपद के विभिन्न विभागों में किया जायेगा।