अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट टांडा द्वारा जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
अम्बेडकरनगर।अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट: टांडा सीमेंट वर्क्स: जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम।जल हमारे जीवन का अमूल्य संसाधन है, जिसका संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। बढ़ते जल संकट को ध्यान में रखते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट: टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting ) एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण के महत्व को समझा। इस दौरान यूनिट हेड नागेश उपाध्याय द्वारा जल की बचत, उसके उचित उपयोग तथा वर्षा जल संचयन के प्रभावी तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे।
जल का विवेकपूर्ण एवं सीमित उपयोग करना ।
जल रिसाव को समय पर ठीक कर बर्बादी रोकना ।
घरों एवं संस्थानों में वर्षा जल संचयन प्रणाली को अपनाना ।
·
भूजल स्तर को बढ़ाने हेतु रिचार्ज संरचनाओं को बढ़ावा देना।
·
जल पुनर्चक्रण (Water Recycling) की प्रक्रिया को अपनाना ।
कार्यक्रम में आत्मानंद पांडे, करुणा करण तिवारी, सौरव मिश्रा, उमेश राठौर, कुलदीप कुमार, तनु शर्मा, अवधेश राय, हर्षित सिंह, सनातन मिश्रा, देवेंद्र चौहान. प्रीति कुमारी, सुनील चौहान, अभय शुक्ला, बिंदुसार मौर्य, मोतीलाल कुशवाहा, कृष्ण सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी समेत काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने हेतु शपथ ली।
कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के संदेश के साथ हुआ एवं सभी प्रतिभागियों ने इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का वचन दिया।