10 मई को संतकबीरनगर पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, तैयारियां तेज

10 मई को संतकबीरनगर पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, तैयारियां तेज

 

रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, पदाधिकारी कर रहे निगरानी

 

2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखी जा रही सभा

 

जितेंद्र पाठक

 

संतकबीरनगर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के 10 मई को संतकबीरनगर आगमन को लेकर प्रगाढ़ स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और बैठने की व्यवस्था का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव एवं रैली प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। मंत्री के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकार इस रैली को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि सभा के जरिए सुभासपा पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेगी। क्षेत्रीय राजनीति में इस कार्यक्रम के बाद नए समीकरण बनने की भी चर्चा तेज हो गई है।