मानदेय वृद्धि होने पर बीआरसी पर अनुदेशकों ने बाटी मिठाई 

• अनुदेशकों का मानदेय वृद्धि प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक पहला- ज्ञान चंद्र मिश्र
पौली। ब्लाक संसाधन केंद्र हैंसर पर अनुदेशका संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवनरायण चौधरी व मीडिया प्रभारी दिग्विजय पांडेय के नेतृत्व में मानदेय वृद्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी व अनुदेशकों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया।
    खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदेशको का मानदेय नौ हजार से बढ़कर सत्रह हजार कर दिया गया, जो ऐतिहासिक पहल है। हमारे स्तर पर यदि किसी कोई समस्या आता है तो हमे अवगत कराएं। जिसका त्वरित निस्तारण किया जायेगा।
       ब्लाक अध्यक्ष देवनरायण चौधरी ने बताया कि कई वर्षों से मानदेय वृद्धि के लिए संघर्ष किया जा रहा था जिसे प्रदेश सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया और निर्णायक वृद्धि किया। इससे सभी अनुदेशको मे खुशी की लहर है।
      कार्यक्रम में अजय कुमार राय, अजीत प्रताप सिंह, कृष्ण मुरारी, उमेश चौधरी, मनोज कुमार, राम प्रकाश सहित तमाम अनुदेशक मौजूद रहे।