महिलाएं बस्ती- पहल संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा के द्वारा सिलाई मशीन वितरण अभियान के तहत निरंतर समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा उन्होंने बताया की समूह की जितनी महिलाएं हैं उनके घर परिवार की बेरोजगारी दूर होगी सिलाई के माध्यम से संस्था द्वारा दिए कार्य में राम जी का झोला तैयार करके उन लोगों को अच्छी आमदनी का अवसर प्राप्त होगा महिला स्वावलंबन आस्था रोजगार के साथ-साथ उत्साह और आत्मविश्वास इस पहल को विशेष बना दिया है 1000 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण अभियान के तहत दिया जा रहा है समूह की महिलाएं आगे चलकर राम जी का पेड़ा तैयार करने का कार्य करेंगे यह पहला महिलाओं को सम्मान स्वाभिमान और रोजगार से जोड़ने का एक सफल प्रयास है जिसे भविष्य में एक व्यापक रूप दिया जाएगा पहल संस्था का उद्देश्य जीवन में सार्थक बदलाव सामाजिक उत्थान की दिशा में प्रेरणादायक साबित होगी सिलाई मशीन वितरण अभियान आज भी नियमानुसार अश्वनी मिश्रा, जीडी मिश्रा, और संजय मिश्रा के द्वारा सिलाई मशीन वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से आशा मिश्रा, राजेश मिश्रा, आकाश सोनी, नंदकिशोर दूबे,शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ काका, राजू पांडे सहित पूरी टीम उपस्थिति रही सभी ने इस सराहनीय पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।