आगामी पर्व बकरीद एवं अन्य त्योहारों को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन

आगामी पर्व बकरीद एवं अन्य त्योहारों को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन

 

आज दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* के निर्देशन एवं नेतृत्व में पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड बहराइच में आगामी पर्व बकरीद एवं अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।

 

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित आपात स्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय एवं दक्षता की समीक्षा करना तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं रणनीतियों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना रहा।

 

अभ्यास के दौरान पुलिस बल को एंटी-राइट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस गोले, ग्रेनेड, डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड, लेग गार्ड इत्यादि उपकरणों का प्रयोग कर रियल टाइम रिस्पॉन्स का अभ्यास कराया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन उपकरणों के उपयोग की जानकारी एवं दंगा नियंत्रण में उनकी भूमिका का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया।

 

बलवा ड्रिल हेतु विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्हें बलवा या अशांति की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक टीम को उनकी भूमिका एवं उत्तरदायित्व की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ड्रोन सर्विलांस टीम को क्षेत्र की सतत निगरानी रखने और वास्तविक समय में सूचना प्रेषित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

पुलिस बल को नवीन दंगा नियंत्रण रणनीतियों, संयम, संवेदनशीलता एवं विधिक प्रक्रिया के पालन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में वे व्यावहारिक और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

 

इस अवसर पर श्री नारायण दत्त मिश्रा (क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन), प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स बहराइच, प्रभारी यातायात सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।