पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय कैसरगंज एवं थाना कैसरगंज का किया गया औचक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 20.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना कैसरगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों, महिला हेल्पडेस्क एवं लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण में फरियादियों से फीडबैक प्राप्त करने पर विशेष बल दिया गया।
महोदय द्वारा थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने, उनके बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मालखाना निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं माल सामग्री को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, हवालात, बैरक, मेस एवं शौचालयों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, पानी की उपलब्धता एवं संसाधनों के बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं उनकी उचित दिशा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कार्यालय एवं परिसर का निरीक्षण किया गया। कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाए रखने पर बल दिया गया। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका त्वरित एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा थाना व कार्यालय स्तर पर सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखा जाए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोतवाली नानपारा एवं थाना व कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।