डाइग्नोसिस सेंटर की गलत रिपोर्ट देने पर नवजात शिशु के मौत में दो सदस्यी टीम करेगी जांच

* प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल का है मामला।
कुदरहा, बस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा के बगल संचालित लाइफ सिटी डाइग्नोसिस सेंटर की गलत रिपोर्ट से नवजात शिशु के मौत के मामले में सीएमओं ने दो सदस्यी टीम को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिये है।
     बहादुरपुर ब्लाक के रामपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने अल्ट्रासाउंड संचालक द्वारा गलत जांच रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। उहोंने कहा कि 16 अप्रैल  की शाम को पीएचसी पर एएनएम विनोदा सिंह के पास ले गया। उहोंने अल्ट्रासांउड़ कराने की सलाह दी। जिसे लेकर लाइफ सिटी डाइग्नोसिस सेंटर पहुंचा और जांच हुआ। जिसे एएनएम को दिखाया तो मैडम बोली जांच रिपोर्ट के अनुसार सब सही है। फ़िर इंजेक्शन देकर घर भेज दी। बढते दर्द को देख कल रविवार की शाम को फिर लाया तो मैडम पुनः जांच के लिए फिर इसी केंद्र पर भेजा। जिसकी रिपोर्ट हमें न देकर परचे के पीछे हायर सेंटर जाने की सलाह दिया। स्थिति बिगडती देख मैडम कैली भेज दी। वहां अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पता चला कि दस दिन पूर्व बच्चे की मौत हो चुकी है। फिर आपरेशन करके बच्चे को बाहर निकाला गया और प्रसूता की जान बच पाया। वह अब सुरक्षित है जिसका उपचार अभी चल रहा है। स्वजनों ने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच कर कार्रवाई की मांग की था। जिसे संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने टीम गठित कर जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिये है।
        इस संबंध में सीएमओ डा राजू निगम ने बताया कि लाइफ सिटी डाइग्नोसिस सेंटर की शिकायत मिली है। दो सदस्यी जांच टीम गठित कर रिपोर्ट मांगा है। जिसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।