समस्त कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के दिए गए निर्देश

समस्त कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के दिए गए निर्देश

जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने अभियान के तहत जनपद में गठित 91 कृषक उत्पादक संगठन की बैठक कृषि भवन सभागार बहराइच में आयोजित की गई उपस्थित कृषक उत्पादक संगठनों के निदेशकों सदस्य किसानों को अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जनपद के समस्त कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं l उन्हें बताया गया कि 30 अप्रैल के बाद खाद बीज उर्वरक कीटनाशक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी सरकारी लाभ दे नहीं होगा उन्होंने उपस्थित कृषक उत्पादक संगठनों से कहा कि आप अपने से जुड़े सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें तथा इसकी सूचना प्रतिदिन विभागीय ग्रुप पर प्रेषित करेंl उपनिदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने सभी ऐसे कृषक उत्पादक संगठनों जिनके द्वारा कृषि विभाग की योजना कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर एवं फॉर्म मशीनरी बैंक अनुदान पर लिए गए हैं जिनका उपयोग उनके सदस्य किसानों के अतिरिक्त किराए पर किसानों को के यहां कृषि यंत्रों का संचालन कर रहे हैं जिन किसानों द्वारा किराए पर कृषि यंत्र ले जा रहे हैं उन सभी किसानों को अवगत कराते हुए उनकी फार्मर रजिस्ट्री बनाने के निर्देश दिए गए l डीडी एग्रीकल्चर श्री विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के समस्त 14 विकास खंड में फार्मर रजिस्ट्री बनवाए जाने के लिए ई- रिक्शा संचालित कर किसानों को जागरुक किया जा रहा है l वहीं दूसरी ओर भूमि संरक्षण अधिकारी बहराइच डॉक्टर सौरभ वर्मा ने ने विकासखंड तजवापुर के कई उर्वरक बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के यहां जाकर उन्हें अपने प्रतिष्ठान से जुड़े सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के निर्देश दिए l इस अवसर पर प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार विकासखंड तेजबापुर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी श्री आरपी सिंह वरिष्ठ कृषि रक्षा पर्यवेक्षक डॉक्टर विकास पांडे साथ रहे l इसके अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी बहराइच डॉक्टर सूबेदार यादव ने किसको किसान सेवा केंद्र बहराइच सेंटर पर कि केंद्र से जुड़े सभी सचिवों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई जाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उनके मोबाइल में सहायक ऐप डाउनलोड कर कर सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों से जुड़े किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करlने के निर्देश दिए l