शिक्षकों के प्रयास से समृद्ध हो रहे हैं परिषदीय विद्यालय-हरीश सिंह

शिक्षकों के प्रयास से समृद्ध हो रहे हैं परिषदीय विद्यालय-हरीश सिंह

छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

बस्ती। गुरूवार को पी.एम. श्री संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी बनकटी में वार्षिकोत्सव और राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल के संयोजन में किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश सिंह प्रतिनिधि एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी बनकटी भवानी प्रसाद शुक्ला रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने किया । संचालन शिक्षक अतुल कृष्णराज ने किया। मुख्य अतिथि हरीश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में निरन्तर सुधार हो रहा है। इसका पूरा श्रेय शिक्षकों को है जो निरन्तर शिक्षा में नवीन प्रयोग कर समृद्ध कर रहे हैं। कहा कि लोगों के सामूहिक प्रयास और सरकार के निरन्तर पहल से परिषदीय विद्यालय समय पर खरा उतर रहे हैं।

खण्ड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल ने कहा कि परिषदीय शिक्षकों की भूमिका चुनौतीपूर्ण है। कहा कि शिक्षकों को अभिभावकों का भरोसा जीतना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यालीय वार्षिकोत्सव उत्सव की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ है। अभिभावकों को चाहिये कि वे अपने पाल्यों का नामांकन निकट के परिषदीय विद्यालय में करायें।

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। पुरस्कार पाने के उपरांत बच्चों के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को प्रधान राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, प्रधान संघ के अध्यक्ष रवि चन्द्र पाण्डेय, डॉ अनिल कुमार मौर्य, मंत्री चंद्रशेखर शर्मा, प्रमोद कुमार, अंगद पाण्डेय, रामचंद्र शुक्ल, कृष्णकांत त्रिपाठी, सभासद नीलम मौर्य संरक्षक रामचंद्र शुक्ल आदि ने संबोधित करते हुये छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, मंजेश राजभर, रवि प्रताप सिंह, अश्वनी वर्मा, अभिराम, उमराव, गिरजेश चौधरी, वंश राज गुप्ता, महेन्द्र पटेल, अभिषेक यादव, दान बहादुर यादव, अवध नारायण पटेल, मनोज उपाध्याय, मारूफ खान, गिरजेश उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश राव, श्याम जी, चंद्रशेखर गुप्ता, धु्रुव नारायण दुबे, सौरभ तिवारी, महेंद्र सिंह, अवनीश चौरसिया, विजय सिंह, केशव प्रसाद चौधरी, दीपक चौरसिया, अजीत जायसवाल, गीता यादव, सुनीता सिंह, कृष्ण बिहारी पाण्डेय, शारदा प्रसाद चौबे, अमित सिंह, मोहम्मद हाशिम, दीपेंद्र पाल, राजेश सिंह के साथ ही अनेक शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।