एनटीपीसी टांडा में अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का शुभारंभ
अम्बेडकरनगर।एनटीपीसी टांडा में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की अग्निशमन शाखा द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जयदेव परिदा, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम. दानय्या, सहायक कमांडेंट (सीआईएसएफ), प्रमोद कुमार, अपर महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), रजनीश कुमार खेतान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित सीआईएसएफ एवं एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक कमांडेंट एम. दानय्या ने 14 अप्रैल 1944 को कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अग्नि सुरक्षा जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सप्ताह भर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि जयदेव परिदा ने अपने संबोधन में कहा कि अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आग से होने वाली दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में निरीक्षक (अग्निशमन) संतोष कुमार, सीआईएसएफ टांडा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए संयंत्र की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।