सरकारी योजनाओं के लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य 

पौली। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान पौली क्षेत्र के विभिन्न गावों में लगाये गये शिविर का सीडीओ जयकेश तिवारी ने निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान फार्मर रजिस्ट्री में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए निराकरण निकाला। इसके बाद पौली ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और सभी ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा किये। सबसे अधिक पेंडिंग वाले गांव में अति सीघ्र काम पूरा कराने का निर्देश दिये। उसके बाद शिविर में मौजूद अधिकारी व ग्राम प्रधानों से अपने गांव में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश देते हुए कहा फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए चलाये जा रहे इस अभियान में किसी तरह कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई कि जायेगी। शिविर में आये किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि  किसानों को सम्मान निधि, खाद, बीज सहित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। इस दौरान सीडीओ ने पौली स्थिति बीआरसी भवन का निरीक्षण किया और कहा कि फिर से मरम्मत कराई जाय जर्जर भवन जो नहीं उपयोग लायक हो ध्वस्त कराते हुए परिसर में जगह बनाई जाय।
    इस मौके पर बीडीओ श्वेता वर्मा, एडीओ पंचायत जीतेन्द्र तिवारी, एडीओ एजी दयाराम यादव, राजेश यादव, बृजेश यादव, अताउल हक,
जगदीश निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।