बस्ती नगरपालिका को मिला एक जेसीबी, एक पोकलैण्ड, अध्यक्ष नेहा वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

चरणबद्ध ढंग से पूरे किये जा रहे हैं विकास कार्य- नेहा वर्मा
बस्ती। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बस्ती के बेड़े में दो नए वाहन एक जे.सी.बी. और एक मिनी पोकलैंड का विधि विधान से पूजन कर उसे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कहा कि एक जे.सी.बी. और एक मिनी पोकलैंड मशीन के आ जाने से शहर को स्वच्छ रखने के साथ ही अन्य विकास कार्यो में सुविधा होगी। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिये निरन्तर चरणबद्ध अभियान जारी है। सड़क, पथ प्रकाश, शुद्ध पेयजल आपूर्ति के साथ ही वार्डो का विकास  किया जा रहा है। नगरपालिका क्षेत्र के विकास के लिये अनेक लम्बित प्रस्तावों को स्वीकृति मिलते ही विकास कार्यो में और तेजी आयेगी।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता  ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में नागरिक समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा, सभासद जगदीप श्रीवास्तव, जीवन चौधरी लारा कृष्ण कुमार पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, इन्द्रावती देवी, अमरावती देवी, रवि पासवान, महेन्द्र सोनकर, मो. आमिर, रमेश गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव डब्लू, शोभी सोनकर, अश्विनी श्रीवास्तव, प्रमोद कन्नौजिया, अमरनाथ चौरसिया, मृदुला शुक्ला, अभिषेक चौधरी के   साथ ही अर्पित निगम, अर्चना कुमारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चन्द्र यादव, सदन लिपिक राजीव शंकर श्रीवास्तव, वाहन लिपिक शुभम शेखर यादव, अजय तिवारी, अभिषेक सिंह, अमित कुमार शुक्ला के साथ ही पूर्व सभासद सचिन शुक्ल, आशीष शुक्ल के साथ् ही नगरपालिका कर्मी, सभासद आदि उपस्थित रहे।