नौतनवा के बचपन स्कूल के बच्चों ने ” वर्ल्ड हेल्थ डे ” किया सेलिब्रेट
नौतनवां(महराजगंज) नौतनवा के बचपन स्कूल के बच्चों ने ” वर्ल्ड हेल्थ डे ” सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों को दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों का परिचय स्वास्थ्य, स्वस्थ, सेहत, भोजन, जल आदि शब्दों से कराया गया। सभी बच्चों को हर दिन अपने लंच बॉक्स में स्वस्थ भोजन लाने के लिये कहा गया । बच्चों को चित्रो और कहानियो द्वारा स्वस्थ भोजन के महत्त्व को समझाया गया।
डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को स्वस्थ रहने के सरल तरीके बताये। उन्होंने बच्चों को फल, जल, स्वस्थ भोजन, ताजी हवा में खेलने, योगा करने आदि के लिये कहा । बच्चों ने सभी बातों का अनुकरण करने को कहा । बच्चों को बताया गया स्वास्थ ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है इस पूंजी की रक्षा व सुरक्षा के लिये हम सबको नियमित स्वास्थ दिनचर्या का पालन करना चाहिए । बच्चों ने स्लोगन्स के द्वारा सबको हेल्दी रहने के लिये प्रेरित किया ” ईट हेल्दी बी हेल्दी “, नो to जंक फ़ूड, ईट फ्रेश बी फ्रेश “excersie daily, do yoga, be clean, मेंटेन hygiene आदि । डायरेक्टर अंजली ने कहा कि इस तरह कि एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से बच्चे बताई गई बातों का अनुकरण करते है । इस तरह के आयोजन से हम अपने बच्चों का सर्वांगीण विकास करने की पुरी कोशिश करते है।
बच्चों में काव्या, न्यासा, अंश, शिवम्, श्रीवन्या, शिवांगी, अथर्व, दानिश, मानस, मानवी, आरम्भ, ओम, आन्या, भावेश, आदर्श, अनिका, लूईस, सुप्रिया, अभिनन्दन आदि थे । टीचर्स में मोनिका, तेजस्वी, वैष्णवी, प्रियंका, ईशा, अंजली, मनिता, प्रीती, रिंकल, अंशिका, श्रद्धा, इशिता आदि थे ।