जिला बस्ती के मड़वानगर अम्बेडकर पार्क रोड निवासी सुधांशु कुमार कनौजिया का चयन उ0प्र0 पी0सी0एस0 2024 में नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा डान वास्को स्कूल बस्ती में हुआ है। उसके बाद नेस्ट परीक्षा पास करके बी0एस0सी0. ,एम0एस0सी0 राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान , भुवनेश्वर, ओडिशा से किये है। वर्तमान समय में UPSC की तैयारी दिल्ली में रहकर कर रहे हैं। इनके पिता मूलतः ग्राम-तेनुआ, पोस्ट -टिनिच , जिला बस्ती के निवासी हैं और पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में चीफ लोको इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है तथा इनकी माता जी विकास भवन के मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। इनके बड़े पिता जी अनिल कुमार कन्नौजिया उच्च प्राथमिक विद्यालय, भीटा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त परिवार, गुरुजनों, रिश्तेदारों, मित्रों को दिया है।