वार्षिक परीक्षा- परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर ‘अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी’ का शानदार व भव्य आयोजन संपन्न

वार्षिक परीक्षा- परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर ‘अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी’ का शानदार व भव्य आयोजन संपन्न

 

बस्ती। 31 मार्च दिन मंगलवार, लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम् वाल्टरगंज बस्ती में आज वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया, जिसमें उन मेधावी छात्रों की जिन्होंने कक्षा में प्रथम व द्वितिय स्थान प्राप्त किया उन्हें शानदार पदक व प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनका माननीय प्रबंधक महोदय श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी , माननीया निदेशिका महोदया श्रीमती अपर्णा सिंहजी, आदरणीया प्रधानाचार्या वंदना सिंह जी एवं कक्षाचार्य के साथ फोटो शूट हुआ तथा उनके अभिभावकों को मिष्टान्न खिलाकर प्रबंधक महोदय, निदेशिका महोदया एवं प्रधानाचार्या जी के साथ विशेष फोटो सत्र आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अभूतपूर्व व विशेष सम्मान से सम्मानित अभिभावकों व मेधावियों के चेहरे गर्व व खुशी से खिल उठे तथा अभिभावकों ने इस प्रकार के अभिनव सम्मान से सम्मानित हो विद्यालय प्रबंधन व प्रशासन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रबंधक महोदय श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी व माननीया निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंहजी के कर-कमलों से विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती एवं विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीया श्रीमती मधुरानी सिंहजी के चित्रानावरण, पुष्पार्चन, माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन से हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय की मेधावी छात्राओं द्वारा माँ शारदे के पावन चरणों में समर्पित ‘सरस्वती वंदना’ तथा विद्यालय में पधारे देवतुल्य अभिभावकों के अभिनंदन व सम्मान में आयोजित ‘स्वागत गीत’ की सजीव व मनमोहक प्रस्तुति की गई।

तत्पश्चात् माननीय प्रबंधक महोदय श्री सुरेंद्र प्रतुप सिंह जी एव माननीया निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंहजी के हस्तकमल से मेधावी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल, पदक एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। उक्त पुरस्कार से पुरस्कृत छात्र-छात्राओं नें कक्षा नर्सरी से अरिदमन,दीपक,हर्षाली,जीवा तथा शिवांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा एलीज़ा द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा एल. के. जी.-(ए) से ओजस्वी प्रथम तथा नावेद दुसरे स्थान पर रहे, वहीं एल.के.जी(बी) की शिवान्या प्रथम सथान तथा राजवीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में यूकेजी (ए) की आर्या प्रथम, छवि द्वितीय तथा यूकेजी (बी) के कार्तिक गुप्ता प्रथम, दर्शिता राव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कृत छात्रों की श्रृखला में कक्षा 1(ए) की जान्हवी सिंह प्रथम, आर्या चौधरी द्वितीय, कक्षा 1(बी) किंजल प्रथम, रीवा द्वितीय कक्षा-2(ए) की आराध्या वर्मा प्रथम, अमन चौधरी द्वितीय कक्षा-2(बी) के अथर्व मिश्रा प्रथम व अविरल मणि दुसरे स्थान रहे। कक्षा-3 से अथर्व सिंह को प्रथम व वैष्णवी को दूसरा स्थान मिला। कक्षा-4(ए) के अभिनंदन शुक्ला को पहला व आयुष प्रताप सिंह को दूसरा तथा कक्षा- 4(बी) की शान्वी मौर्या प्रथम , आयुष चौधरी दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा-5(ए) के राजवीर सोनी प्रथम परी अग्रहरि द्वितीय तथा कक्षा-5(बी) की माण्डवी मिश्रा प्रथम व श्रेया सिंह दूसरे स्थान पर रही। पुरस्कारों की तारतम्यता में कक्षा-6(ए) की वैष्णवी सिंह प्रथम, सृष्टि वर्मा द्वीतीय तथा कक्षा- 6(बी) शिवाँशी दूवे पहले, जानवी जैसवाल दूसरे स्थान पर रही। कक्षा-7(ए) के आरुष शर्मा प्रथम, आर्यन चौधरी द्वितीय स्थान तथा कक्षा-7(बी) के आर्यवीर अग्रहरि पहले, अविरल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा-8(ए) के चिराग त्रिपाठी को प्रथम, मुबशरा को द्वितीय तथा कक्षा 8-(बी) की प्रियांशी यादव ने प्रथम व हिमांशी चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा-9(ए) के आयुष त्रिपाठी ने प्रथम, अमन कुमार मौर्या द्वितीय तथा कक्षा-9(बी) के आयुष चौधरी ने प्रथम व अदिति मौर्या ने द्वितीय स्थान प्रप्त किया।

कक्षा -11 वीं विज्ञान वर्ग से समीक्षा त्रिपाठी ने पहला स्थान तथा उमंग कसेरा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता का मान बढ़ाया। कक्षा -11 वीं वाणिज्य वर्ग को द्वितीय स्थान का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

श्रृखला की अंतिम कड़ी में कक्षा 11वीं मानवीकि की शगुन धर द्विवेदी प्रथम व आराध्या चौधरी को दूसरा मुकाम हासिल हुआ। उक्त कार्यक्रम के इस अवसर पर माननीय प्रबंधक महोदय श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी ने अपने आशीर्वचन से सभी सफल अभ्यर्थियों को अभिसिंचित किया। अपने प्रेरक व अनुभवजन्य उद्बोधन में माननीय प्रबंधक महोदय ने समस्त सफल छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की आज की इस अप्रतिम उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामना व बधाई दी तथा उत्तरोत्तर अपनी लगन, परिश्रम व लक्ष्य को समक्ष रखते हुए अथक परिश्रम से ही सफलता संभव है “कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती” निर्भरता, निश्चितता व निरंतरता ही सफलता का मूलमंत्र है. इसे सदैव स्मरण कर आगे बढ़े सफलता आपके चरण चूमेगी। यही मेरा आपको आशीर्वाद है।

अपने चिरपरिचित शैली व उत्प्रेरक अंदाज में माननीया निदेशिका महोदया श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने छात्र-छात्राओं को सफलता की शुभकामना देते हुए भविष्य की योजना- रचना पर प्रकाश डाला। निदेशिका महोदया ने गतवर्षों की उपलब्धियों व शानदार सफलता के परिणामों पर नज़र दौड़ाते हुए भविष्य के लक्ष्यों का भी उल्लेख किया। अपने ओजस्वी संवोधन में माननीया निदेशिका महोदया ने कहा कि हमें अथक परिश्रम, द्वारा सही दिशा व दशा का निर्धारण करना है तथा शुभ संकल्पों को दृढ़ता के साथ सिद्धि तक पहुँचाना है। और यह तभी संभव है जब हमारे विद्यार्थी भविष्य में सफलता प्राप्त कर राष्ट्र का सम्मान बढ़ाने व विश्व का उचित मार्गदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम के सफल समापन के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आदरणीया श्रीमती वंदना सिंह जी ने सभी छात्र-छात्राओं के स्वर्णिम व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए समस्त अभिभावकों को प्रति अमूल्य समय देने व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार ज्ञापित किया। माननीय प्रबंधक महोदय एवं निदेशिका महोदया की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आत्मीय कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों की। अग्रिम सत्र की अभूतपूर्व सफलता, प्रभावत्मकता, गुणवत्ता व उत्पादकता की मंगल कामना के साथ वर्तमान-सत्र के शानदार व सफल समापन पर ईश्वर को हार्दिक धन्यवाद देते हुए अपने विचारों को पूर्णता प्रदान की।