पटेल छात्रावास मे हुआ डिजिटल लायब्रेरी का शिलान्यास
डिजिटल लायब्रेरी से जुड़ेगा पटेल छात्रावास, अध्यक्ष ने किया शिलान्यास
पटेल छात्रावास को शीघ्र मिलेगी डिजिटल लायब्रेरी की सुविधा
बस्ती, 30 मार्च। सरदार पटेल स्मारक संस्थान द्वारा संचालित पटेल छात्रावास में अध्यक्ष डा. आर.पी. वर्मा ने डिजिटल लायब्रेरी का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे। डा. वर्मा ने कहा कि छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिये निरन्तर प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी मे छात्रों को अध्ययन मे सुविधा प्रदान करने के लिये एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी एवं मंत्री इंजी. श्यामलाल चौधरी ने कहा पटेल छात्रावास को डिजिटल लायबेरी के जरिये देश दुनियां से जुड़ने का अवसर मिलेगा जो उनके करियर निर्माण मे मील का पत्थर साबित होगा। कोषाध्यक्ष रामजी चौधरी एवं छात्रावास के प्रबंधक प्रेमचन्द पटेल ने डिजिटल लायब्रेरी का शिलान्यास होने पर सभी को बधाइयां देते हुये सामूहिक प्रयासों की सराहना की। शिलान्यास अवसर पर भानुप्रताप चौधरी, सुजीत कुमार चौधरी, रोहित चौधरी, शीतला पटेल, जितेन्द्र कुमार चौधरी, अरविन्द चौधरी, अजय कुमार, संजय चौधरी, नीलेश चौधरी, रामजन्म, आलोक पटेल, अनिल चौधरी, सचिन चौधरी, सन्नी चौधरी, शिवम वर्मा आदि की उपस्थिति रही।