सड़क सुरक्षा प्रदेश स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में स्काउट गाइड की प्रतिभागिता-डीआईओएस
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था स्काउट भवन बस्ती के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में जनपद बस्ती के स्काउट गाइड के द्वारा बनाये गए जागरूकता पोस्टर आरटीओ कार्यालय में जमा करवा दिया गया है प्रदेश स्तर पर मूल्यांकन के उपरांत पाँच प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा यह जानकारी देते हुए संजय सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड बस्ती ने बताया कि प्रदेश स्तर से जारी पत्र के क्रम में जनपद स्तर से स्काउट गाइड द्वारा बनाये गए पोस्टर को आरटीओ कार्यालय में जमा करवा दिया गया है, बताया कि कार्यालय परिवहन आयुक्त उतर प्रदेश के पत्र के क्रम में सभी जनपदों से स्काउट गाइड द्वारा बनाये गए सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर को जनपदों के आरटीओ कार्यालय के माध्यम से मुख्यालय लखनऊ में संकलित करवाने के लिए अपेक्षा की गई जिसके क्रम में जनपद बस्ती के आरटीओ कार्यालय जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने स्काउट प्रिंस, मंगलेश के साथ जाकर आरटीओ (ई) बस्ती सुरेश कुमार मौर्य को प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित किये जाने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर प्राप्त करवा दिया है, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि स्काउट्स के द्वारा बनाये गए सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर को जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह और आरटीओ (ई) सुरेश कुमार मौर्य ने सराहा है।