उन्नीस मार्च को पूरे भारत में तहलका मचाने आ रही है ,धुरंधर, पार्ट 2 , लगभग 60 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ,,,,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 19 मार्च ।
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
कहते हैं जब किसी की किस्मत के सितारे बुलंद होते हैं तो दुनिया की कोई सारी ताकत मिलकर भी उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ।
खासकर धुरंधर के निर्देशक अगर आदित्य धर की बात करें तो उनके ऊपर यह बात पूरी तरह चेहरितार्थ होती है। यही नहीं फिल्म से जुड़े सभी पात्रों पर भी यही बात लागू होती है।
खासकर एक नाम जिसे अक्षय खन्ना कहते हैं। जिसने सफलता की वोह मीनार खड़ी कर दी है, जो आने वाले समय में उस मीनार को शायद ही कोई अभिनेता गिरा पाएगा।
फिल्म की हाहाकारी सफलता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि रिलीज़ के पहले इस फिल्म ने अभी तक 60 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग कर ली है।
फिल्म में सबसे खास चरित्र बड़े साहब को देखने के साथ साथ रहमान डकैत को दुबारा देखने के लिए घरों से निकलकर लोग थिएटर के बाहर चादर और तकिया लेकर अभी से पहुंचे हुए हैं।
निश्चित पर धुरंधर फिल्म शोले की सफलता की याद दिलाती है।
अब देखना यह है कि फिल्म धुरंधर पार्ट 2 में रणवीर सिंह अक्षय खन्ना और संजय दत्त क्या जलवा बिखेरते हैं।