ईवीएम वेयर हाउस का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण
बहराइच 14 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, प्रभारी इवीएम अधिशासी अभियंता जल निगम सूरज वर्मा व अन्य अधिकारियों, भाजपा के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण शुक्ल, सपा के उपाध्यक्ष अनिल यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हमज़ा शफीक व बसपा के जिला संयोजक सुखराम प्रजापति के साथ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस का त्रैैमासिक निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरे क्रियाशील पाये गये तथा वेयर हाउस भवन मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्यूशर स्थापित पाये गये। इस अवसर पऱ जल निगम के अवर अभि. संदीप जायसवाल, जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक शैलेन्द्र सिंह व वरिष्ठ सहायक योगेन्द्र गंगवार मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः