जिलाधिकारी द्वारा अलविदा जुमा नमाज के दौरान जामा मस्जिद का स्थलीय भ्रमण
अम्बेडकर नगर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को पढ़ी जाने वाली नमाज के दौरान भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जामा मस्जिद शहजादपुर चौक का स्थलीय भ्रमण किया। रमजान के अंतिम जुमे की नमाज बड़ी शिद्दत और शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई।