सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभियोजन अधिकारी सम्मानित
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया अधिकारियों का उत्साह
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर, जनपद में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन तथा अभियोजन कार्यों के प्रभावी संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियोजन अधिकारियों को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी, समयबद्ध कार्रवाई और न्यायालय में मजबूत अभियोजन प्रस्तुत किए जाने के कारण जनपद की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले
अभियोजन अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ-साथ न्यायालय में प्रभावी पैरवी भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे अपराधियों को समयबद्ध सजा दिलाई जा सके और समाज में कानून का राज स्थापित हो सके।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की और जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य कर जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर और ऊंचा करेंगे।