कैंसर से बचने के लिए आशा करेंगी जागरूक, नया टीका लांच,
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
बाबागंज, विकासखंड बाबागंज ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की आशा की मीटिंग बुलाई गई । सी,पी,एम आरती मिश्रा, एवं ए, आर ,ओ,राम ललित चौधरी ने विकासखंड बाबागंज की आशाओं को एच,पी,वी, ह्यूमन पैपी लोमा वायरस के लांच होने की जानकारी दिया।
यह टीका कैंसर से बचाव करेंगा,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में रविवार को छोड़ कर प्रत्येक दिन 14 से 15 वर्ष के बीच की किशोरी को निशुल्क टीका लगाया जाएगा यह टीका बुधवार को लांच हुआ था, बच्चियों के गर्भाशय में होने वाले कैंसर से बचाव करेगा। यह टीका सिर्फ एक बार लगेगा इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, राम ललित चौधरी ने बताया कि टोटल पापुलेशन के एक परसेंट इस तरह के कैंसर से पीड़ित मरीज होते हैं किशोरियों में होने वाले इस तरह कैंसर रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क कैंसर टीका समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्ड चैन पॉइंट पर लगाया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके इसके लिए आशाओं को गांव गांव जाकर प्रचार करने के लिए एवं टीका लगवाने के लिए व केश डायरी भरने के लिए प्रेरित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान आशा -किरण वर्मा- सुनीता पटेल- आदेश वर्मा,इसराजकुमारी – सहित समस्त आशा एवं संगिनी उपस्थिति रही।