महाराष्ट्र के अस्पताल में एक ही रात में 17 मरीजों की मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

मुंबई ,14 अगस्त (आरएनएस)। महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक ही रात में 17 मरीजों की मौत हो गई है। मुंबई से सटे ठाणे जिले के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक रात में 17 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है। जिन 17 मरीजों की मौत है उनमें 12 मरीज़ आईसीयू में और दो मरीज जनरल वॉर्ड भर्ती थे जबकि कैजुअल्टी में दो मरीज भर्ती थे। इसके अलावा एक मरीज पीडिट्रिक डिपार्टमेंट में भर्ती था जिनकी मौत हुई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
शनिवार रात 10.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे के बीच अस्पताल में 17 मरीजों की मौत हो गई। वहीं प्रशासन ने दावा किया है कि कुछ मरीजों की मौत 80 से ज्यादा उम्र होने के कारण हुई है। इससे तीन दिन पहले इसी अस्पताल में एक ही दिन में पांच मरीजों की मौत हो गई थी। परिजन आरोप लगा रहे थे कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण ये मौत हुई। एक मरीज को कार्डियक अरेस्ट, एक मरीज को उल्टी, एक को अज्ञात और एक मरीज को पैर में फोड़ा था। इसमें एक गर्भवती महिला की भी मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जांच की मांग की है।
बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ठाणे महानगरपालिका के अंदर में आता है। आरोप है कि यहां पर डॉक्टर्स इलाज के दौरान लापरवाही बरत रहे हैं इसलिए मरीजों की जान जा रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन मरीजों के परिजनों के आरोपों से इनकार करता रहा है।
पिछले महीने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने ठाणे में सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी थी। साथ ही जिला सामान्य अस्पताल की बिल्डिंग को तोड़कर उस जगह पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *