जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कुम्हारों को दिया नया संबल, 30 लाभार्थियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक चाक वितरित title

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कुम्हारों को दिया नया संबल, 30 लाभार्थियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक चाक वितरित

 

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव बोले: माटीकला को मिलेगा प्रोत्साहन, पात्र कारीगरों को 10 हजार तक का मुक्त ऋण

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की मौजूदगी में माटीकला शिल्पकारों का हुआ सम्मान, अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र दिए गए

माटीकला को बढ़ावा देने और कुम्हार समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्रामोद्योग कार्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए चयनित 30 लाभार्थियों को नि:शुल्क विद्युत चालित चाक वितरित किए गए, जिससे कारीगरों को आधुनिक तकनीक के साथ अपने कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि मिट्टी से बने उत्पादों को बढ़ावा देने और कुम्हार समुदाय की आय बढ़ाने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा रहा है। साथ ही लाभार्थियों को 10 हजार रुपये तक का मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय को मजबूत बना सकें।

कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्षों में मंडल स्तर पर पुरस्कृत माटीकला शिल्पकारों को भी सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की गई।

 

इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी नीरज कुमार, सभासद प्रतिनिधि रितेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हनुमान कनौजिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।