समाजसेवी तेजा द्वारा फीता काटकर रॉयल फिटनेस जिम का किया गया उद्घाटन, युवाओं में उत्साह

समाजसेवी तेजा द्वारा फीता काटकर रॉयल फिटनेस जिम का किया गया उद्घाटन, युवाओं में उत्साह

 

बनकटी / बस्ती । नगर पंचायत बनकटी में सोमवार को (एसबीआई) बैंक के सामने “रॉयल फिटनेस जिम ” का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी तेजा द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं व्यापारियों की उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

उद्घाटन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि तेजा ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण लोगों को नियमित व्यायाम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिम खुलने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर फिटनेस सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी, जिससे उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने जिम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह केंद्र युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

जिम के मालिक एवं प्रशिक्षक अजीत सिंह ने बताया कि रॉयल फिटनेस जिम में आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों की व्यवस्था की गई है। यहां अनुभवी ट्रेनर द्वारा सदस्यों को सही तरीके से व्यायाम एवं फिटनेस संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिम का समय सुबह 5:30 बजे से 9:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि छात्र, नौकरीपेशा एवं व्यवसायी वर्ग अपनी सुविधा अनुसार समय निकालकर अभ्यास कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जिम का निरीक्षण किया और सुविधाओं की सराहना की। उद्घाटन समारोह के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।