पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने किया अन्तरजनपदीय हैंडबाल-बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन में 26 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित अन्तरजनपदीय हैंडबाल क्लस्टर (महिला/पुरुष) एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2026 का शुभारम्भ 26 फरवरी को कांशीराम डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम, संतकबीरनगर में हुआ। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा गुब्बारे उड़ाकर औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।
उद्घाटन अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, प्रभारी यातायात परमहंस तथा पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी. के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।