बसपा की बैठक में बनी विधानसभा चुनाव की रणनीतिः 6 दिसम्बर को लखनऊ पहुंचेंगे कार्यकर्ता
बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर को लखनऊ में होगी जुटान
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम के संयोजन में हर्दिया चौराहे के निकट स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने के साथ ही बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी मदनराम ने कहा कि बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिये पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाय और बूथ स्तर के मतदाता सूची की समीक्षा कर ले। कहा कि बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर को लखनऊ में डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत का अहसास कराये।
अध्यक्षता करते हुये मुख्य मण्डल प्रभारी इन्दलराम ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार से ऊब चुकी है और सर्व समाज मिलकर बसपा की मजबूत सरकार बनाने की इच्छुक हैं। ऐसे में बसपा पदाधिकारी पूरी ताकत झोंक दें। रूधौली विधानसभा प्रभारी और प्रत्याशी मो. खालिक उर्फ वीरेन्द्र ने कहा कि रूधौली विधानसभा से हजारों की संख्या में लोग 6 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी करेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने कहा कि 6 दिसम्बर को लखनऊ में डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बस्ती के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों से बड़़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से धर्मदेव, राम सूरत चौधरी, के.के. गौतम, कल्पनाथ बाबू, रामचेत निराला, राजेन्द्र प्रसाद गौतम, अजय कुमार पाण्डेय, दीपक कुमार, राना अम्बेडकर, अलीम अहमद, अतर सिंह गौतम, बच्चूलाल गौतम, राजूराव, महेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, रामशंकर आजाद, बब्लू पाल, योगेन्द्र चौधरी, श्याम भवन, नवमी प्रसाद, देशराज गौतम, शैलेन्द्र गौतम, विकास कुमार राव, प्रदीप कुमार गौतम, लालमन, रामनवल, हरिनन्दन पाण्डेय, महेन्द्र कुमार, रामफेर गौतम, अजय कुमार के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।






Views Today : 20338
Who's Online : 11