महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत भ्रमणशील रहे डीएम व एसपी

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत भ्रमणशील रहे डीएम व एसपी

पौराणिक सिद्धनाथ मन्दिर में विधि-विधान के साथ किया जलाभिषेक

बहराइच 15 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह तथा जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहका व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते रहे। नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी ने पौराणिक सिद्धनाथ मन्दिर पहुंचकर महामण्डलेश्वर श्री रवि गिरि जी महाराज के नेतृत्व में जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने महामण्डलेश्वर गिरि जी महाराज से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः