बस्ती में खुशी हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन, कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प
वरिष्ठ सपा नेता ने फीता काटकर किया खुशी हॉस्पिटल का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू
बस्ती। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को हड़िया-मेहदावल रोड स्थित खुशी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ सपा नेता मुनीरूल हसन चौधरी एवं रिजवान मुनीर ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे खुशी हॉस्पिटल के रूप में एक नया आयाम मिला है। इससे आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
खुशी हॉस्पिटल की चेयरमैन एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रेखा सिंह ने बताया कि इस अस्पताल की स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य सेवा भाव है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आसपास के लोगों को कम खर्च में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है जो मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक पाण्डेय, एमबीबीएस एवं ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ शमीम मोहम्मद, जनरल फिजिशियन डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ सनी सिंह तथा एमबीबीएस, एमएस विशेषज्ञ डॉ प्रशांत मद्धेशिया शामिल हैं। इन सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को समुचित उपचार प्रदान किया जाएगा।
अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए डॉ रेखा सिंह ने बताया कि यहां सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। हर्निया, अपेंडिक्स, बच्चेदानी की गांठ, पित्त की थैली में पथरी, गुर्दे में पथरी तथा चेस्ट में गांठ जैसी गंभीर बीमारियों का सफल इलाज यहां किया जाएगा। इसके अलावा नार्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी की आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं मिल सकेंगी।
हड्डी से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन, प्लास्टर की सुविधा तथा दुर्घटना से जुड़े मामलों का इलाज भी अस्पताल में किया जाएगा। वहीं, ब्लड जांच, दिल की जांच, पेशाब जांच सहित सभी आवश्यक पैथोलॉजी जांच की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लैप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा भी मरीजों को दी जाएगी, जिससे कम समय में सुरक्षित उपचार संभव होगा।
उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने खुशी हॉस्पिटल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा।