श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयन्ती पर हुये विविध आयोजन
बस्ती। डाली एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वीं जयन्ती अवसर पर 4 दिवसीय समारोह दुबौलिया बाजार के खुशहाल गंज मंे गरिमामय ढंग से मनाया गया।
समारोह में श्रीमती इंद्रवास सिंह और अमित कुमार सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरीबों में कम्बल वितरण, मरीजों का फ्री हेल्थ चेकअप और रक्तदान शिविर जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुये। डाली एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष डाली सिंह ने बताया कि सोसायटी ने पिछले 4 वर्षों से लगातार महिला सशक्तिकरण, नारी उत्थान, मेडिकल कैम्प, गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीबों को राशन वितरण आदि कार्य किए हैं।इसके अलावा, सोसायटी ने आने वाले दिनों में ग्रीन पर्यावरण के तहत पेड़-पौधे लगाए जाने, गांवों में मेडिकल कैम्प लगाकर महिलाओं को जागरूक करने जैसे कई कार्य करने की योजना बनाई है। यह कदम पर्यावरण की सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में मदद करेगा।
समारोह में बड़ी संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया। संस्था की ओर से सुचारू व्यवस्था की गयी थी।