राजकीय आईटीआई अलीगंज में ऑटोमोटिव सेक्टर के दो जॉब रोल में निःशुल्क प्रशिक्षण, युवाओं से आवेदन आमंत्रित

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ द्वारा युवाओं के कौशल उन्नयन एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में ऑटोमोटिव सेक्टर के अंतर्गत दो जॉब रोल में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए लक्ष्य आवंटित किया गया है। इनमें ‘ऑटोमोटिव असेम्बली ऑपरेटर’ (320 घंटे) तथा ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल मेंटेनेंस टेक्नीशियन’ (420 घंटे) शामिल हैं।प्रभारी कौशल विकास कार्यालय एस.पी. निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण या अध्ययनरत अभ्यर्थी, जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ किसी भी कार्य दिवस में संस्थान के कक्ष संख्या-08 में उपस्थित होकर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।प्रशिक्षण हेतु प्रवेश उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ‘प्रथम आओ, प्रथम पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार एवं सेवायोजन के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें उद्योगों में प्रत्यक्ष रोजगार से जोड़ा जा सके।इन पाठ्यक्रमों में महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पृथक सीटें आरक्षित की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में संस्थान के कौशल विकास कार्यालय के मोबाइल नंबर 7785956549 पर संपर्क कर सकते हैं।