बाघराय में अपहरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार: मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, पुलिस ने न्यायालय भेजा
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़ पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त अमन सरोज को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बाघराय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर नहर पुलिया के पास से की गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में बाघराय थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। थाना बाघराय के उपनिरीक्षक राहुल और हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमन सरोज को पकड़ा। अमन सरोज पुत्र मुन्ना सरोज, निवासी ग्राम नारंगपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़, उम्र 21 वर्ष धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त अमन सरोज के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।