आरसीसी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन….
बस्ती। आरसीसी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊँची कूद, रिले रेस, फुटबॉल , शतरंज , कैरम , वॉलीबॉल , बैडमिंटन , जैवलिन थ्रो सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। छात्रों ने अनुशासन, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे
जूनियर बॉयज़ कबड्डी में ग्रीन हाउस (विजेता) ,जूनियर गर्ल्स खो-खो में ब्लू हाउस (प्रथम), रेड हाउस (द्वितीय) , रिले रेस में ग्रीन हाउस (विजेता) , 200 मीटर दौड़ में येलो हाउस (विजेता) , हाई जंप में येलो हाउस विजेता रहे। इस अवसर पर सान्वी चौधरी , वेदांश शुक्ला , शिवम , शुभ , रौनक , मोहम्मद हुसैन , ज़ीशान , अभिनव , अमितेश , आराध्या पटेल , सत्य , जानवी , अभि पांडेय , आयांश चौधरी , प्रिया , अमन , लकी , आर्यन राज चौधरी , अनमोल , अरव , शिवांश यादव , अनिका पटेल , कबीर , हमज़ा अख़्तर , अमन आदर्श , शांभवी , प्रिया चौधरी , सनी , जिया , खुशी चौधरी , सरला , सर्वेश , आयुष यादव , महिमा , रहमा , अंकिता , प्रज्ञान , अदीबा , लाडली , नुमान , हर्षित , अभिषेक , वंशिका सहित अनेक छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना के लिए सम्मानित किया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक शैलेश चौधरी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये नेतृत्व, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक समापन पहुआ। उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनी रहे।
खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राज कुमार शुक्ला , प्रियंका चौधरी , पी.टी. शिक्षक अखिलेश कुमार , अरविंदर सर , दीपक सर , रश्मि , सकीना बानो एवं हिमांशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।