भारतीय किसान यूनियन (अ) की मासिक बैठक सम्पन्न
प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भानू प्रताप सिंह का भव्य स्वागत
लालगंज, प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय पर सिचाई विभाग के डाक बंगले पर भारतीय किसान यूनियन (अ) की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान संगठन द्वारा भानू प्रताप सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जय जवान–जय किसान और चौधरी ऋषिपाल अम्बावता जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा।बैठक में संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए भानू सिंह प्रदेश प्रवक्ता ने कहा गया कि भारतीय किसान यूनियन (अ) किसानों के हक, हित और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। संगठन ने किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु सशक्त संगठन और जमीनी आंदोलन पर जोर दिया। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के लिए शीघ्र नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार करने की बात कही गई। मंडल अध्यक्ष प्रयागराज मो. हई खान ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही किसानों की आवाज मजबूती से उठाई जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भइयाराम वर्मा ने की। इस दौरान बैठक में उपस्थित महिलाओं को भानू प्रताप सिंह द्वारा साड़ी वितरित की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रदेश प्रवक्ता द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के सहमति पर नीतू गौतम महिला जिलाध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण पांडेय जिलाध्यक्ष, सतीशचन्द्र उर्फ बाबा कोषाध्यक्ष एवं सीबी सिंह जिला मीडिया प्रभारी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिनकी घोषणा आगामी मासिक बैठक में की जाएगी। इस अवसर पर वीरेन्द्र प्रसाद पांडेय, अखिलेश सरोज, अरविन्द दुबे, जलालउद्दीन, भइयाराम पटेल, अशोक सिंह, गुलहशन अधिवक्ता, बच्चा पटेल, हरिश्चन्द्र पांडेय, लता वर्मा, डॉ. भारती, सुनीता शर्मा, मुन्नी देवी, चटकोला देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।