अचारी सगरा बाजार में व्यापारियों की बैठक संपन्न, एकजुटता पर दिया जोर

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। जनपद के अचारी सगरा बाजार में रविवार को व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के अध्यक्ष दीपक दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों और संगठन को मजबूती प्रदान करें। चर्चा के दौरान बाजार की विभिन्न बुनियादी समस्याओं और उनके समाधान पर भी मंथन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवराम तिवारी, अजीत प्रताप यादव, सरदार जसवीर सिंह, अमिताभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौरसिया, बृजेन्द्र दूबे, श्रीकांत तिवारी, प्रशांत जायसवाल और शैलेन्द्र पाठक सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में अतुल शर्मा, उदयराज यादव, वीरेंद्र सैनी, अशोक यादव, अरविंद कुमार वर्मा, चैतराम साहू, अनूप कनौजिया, अभिषेक गौतम, गुलशन, सूरज यादव, प्रभात कुमार, तुषार अग्रवाल, अनिल यादव, श्रीधर पांडे, ऋषभ यादव और सुधीर रंजन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।