*मतुई के अमरपाल सिंह के 100 वर्ष होने पर उन्हें सम्मानित करते लव सिंह गहलौत*
पृथ्वीगंज प्रतापगढ़। क्रांतिकारियों की धरती मतुई नमक शायर गांव के पूर्व प्रधान श्री अमरपाल सिंह राठौर के जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उनके पुत्र नवल सिंह राठौर, मान सिंह राठौर एवं परिवार के लोगों द्वारा उनके सम्मान के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर श्री अमरपाल सिंह ने लोगों को बताया कि इस मतुयी नमक शायर गांव में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह ,सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि लोग यहां पर आते थे और देश की आजादी के लिए रणनीति बनाते थे।इन लोगों को जब अंग्रेज सिपाही पकड़ने के लिए आते थे तो हम लोग सई नदी किनारे दौड़कर जाकर क्रांतिकारियों को सूचना दे देते थे जिससे वे नदी उस पार जाकर सुरक्षित हो जाते थे।
इस अवसर पर भारतीय क्षत्रिय कल्याण संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री/ संस्थापक लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने श्री अमरपाल सिंह राठौर जी को माला पहना कर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। और कहा कि आगे के जीवन में भी ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें। गहलौत ने पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर रमेश सिंह वत्स, राजपति सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह परमार, कृष्णा सिंह, दीपक सिंह बंटी, राजेंद्र सिंह सभासद, रामराज सिंह, प्रमोद सिंह, मदन सिंह, लालबहादुर सिंह, अक्कू सिंह, सचिन सिंह, छोटू सिंह, शिवकुमार सिंह, यशवंत सिंह, विपिन सिंह, अनिल सिंह आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।